आंखों की रोशनी के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:21

आंखों के लिए अरंडी के तेल को सुरक्षित व फायदेमंद माना जा सकता है।

आंखों के लिए अरंडी के तेल के फायदे – Castor Oil Benefits for Eyes in Hindi

जैसे कि हमने ऊपर जानकारी दी है कि आंखों के लिए अरंडी के तेल के बारे में शोध काफी सीमित है। ऐसे में यहां बताए गए आंखों के लिए अरंडी के तेल के फायदे, हम इसके गुणों के आधार पर साझा कर रहे हैं। ध्यान रहे कि आंखों के लिए अरंडी के तेल के ये फायदे आंखों से संबंधित हल्के-फुल्के समस्याओं के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन इन्हें इलाज समझने की भूल न करें। तो आगे पढ़ें आंखों के लिए अरंडी के तेल के फायदे, जो कुछ इस प्रकार हैं:

1. आंखों से संबंधित परेशानियों के लिए

आंखों से संबंधित हल्के-फुल्के समस्याओं के लिए अरंडी के तेल का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, हर्बल औषधि के रूप में अरंडी के बीज और उसकी पत्तियों को आंखों से संबंधित समस्याओं जैसे – कंजक्टिवाइटिस (आंखों का संक्रमण), अंधेपन, आंखों की सर्जरी के बाद उपयोग करने का जिक्र मिलता है (3)।

वहीं, हमने ऊपर पहले ही जानकारी दी है कि एक अन्य शोध में कैस्टर ऑयल युक्त आई ड्रॉप को मेइबोमियन ग्लैंड डिसफंक्शन (आंखों से जुड़ी समस्या) के इलाज के लिए सुरक्षित व उपयोगी पाया गया (1)। ऐसे में इस आधार पर माना जा सकता है कि आंखों से संबंधित परेशानियों को कम करने के लिए अरंडी का तेल उपयोगी हो सकता है। हालांकि, हमारी सलाह यही है कि आंखों के लिए अरंडी के तेल का सीधा उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

2. आंखों की खुजली को दूर करने के लिए

ड्राई आई के कारण आंखों में खुजली की शिकायत हो सकती है (4)। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि आंखों में अरंडी के तेल युक्त ड्रॉप का उपयोग करने से ड्राई आई व आंखों में खुजली की परेशानी में राहत मिल सकती है (5)। वहीं, दूसरी ओर अरंडी के तेल का उपयोग खुजली जैसी समस्याओं को कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही कैस्टर ऑयल में मॉइस्चराइजिंग गुण भी मौजूद है (6)। इस आधार पर मान सकते हैं कि अरंडी का तेल आंखों को नमी प्रदान कर ड्राई आई व आंखों में खुजली की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकता है। हालांकि, इससे जुड़े सटीक वैज्ञानिक शोध की अभी आवश्यकता है।

3. पफी आइज (आंखों में सूजन) के लिए

कभी-कभी सोकर उठने के बाद आंखों के नीचे सूजन दिखाई देती है, इसे पफी आइज कहते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च की मानें, तो अरंडी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन की समस्या को कम कर सकता है (7)।

इसके अलावा, आंखों में होने वाली परेशानी ब्लेफेराइटिस (Blepharitis – आईलिड या पपोटा का सूजन) के कारण भी आंखों में सूजन की शिकायत हो सकती है (8)। वहीं, इससे संबंधित एक शोध में आंखों पर अरंडी के तेल का उपयोग ब्लेफेराइटिस के इलाज और इसके लक्षणों को दूर करने में उपयोगी पाया गया है (9)। इस आधार पर माना जा सकता है कि आई पफीनेस (आंखों में सूजन) को कम करने में अरंडी का तेल फायदेमंद हो सकता है।

4. काले घेरों को कम करने के लिए

आंखों के लिए अरंडी के तेल के फायदे में डार्क सर्कल के कम होने को भी शामिल कर सकते हैं। सीधे तौर पर नहीं, लेकिन इसे नींद की समस्या से जोड़कर मान सकते हैं। दरअसल, अनिद्रा की समस्या आंखों के नीचे काले घेरों के मुख्य कारणों में से एक है (10)। वहीं, अरंडी के तेल का उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कई सालों से पारंपरिक दवा के रूप में किया जाता रहा है। इन्हीं समस्याओं में अनिद्रा या नींद न आना भी शामिल है (11)।

वहीं, अनिद्रा के इलाज के लिए अरंडी के तेल का कौन सा गुण उपयोगी है, इस विषय में अभी शोध की आवश्यकता है। हालांकि, रात को अच्छी नींद के लिए अरंडी के तेल की हल्की मालिश बंद आंखों पर करके सो सकते हैं। ध्यान रहे तेल आंखों के अंदर न जाए। इस आधार पर मान सकते हैं कि नींद की परेशानी दूर कर कैस्टर ऑयल डार्क सर्कल कम करने के लिए सहायक हो सकता है। वहीं, सीधे तौर पर डार्क सर्कल के लिए अरंडी तेल के उपयोग से जुड़े शोध की आवश्यकता है।

5. झुर्रियों से बचाव

अरंडी के तेल के फायदे में झुर्रियों या फाइन लाइन्स का कम होना भी शामिल है। कैस्टर ऑयल का उपयोग कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है। इन्हीं में रिंकल्स और फाइन लाइन्स भी शामिल है (6)। हालांकि, अरंडी के तेल में मौजूद कौन सा गुण झुर्रियों पर प्रभावकारी हो सकता है, इस बारे में अभी शोध किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे में झुर्रियों को कम करने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर रात में सोने से पहले अरंडी के तेल का उपयोग आंखों की आस-पास की त्वचा पर किया जा सकता है।

6. आइब्रो को घना करने के लिए

आंखों के लिए अरंडी के तेल के फायदों की इस लिस्ट में आईब्रो की ग्रोथ भी शामिल है। यह आईब्रो को खूबसूरत और घना बनाने में सहायक हो सकता है (2)। हालांकि इसे लेकर अभी वैज्ञानिक स्टडी की आवश्यकता है। वहीं लोक मान्यताओं के अनुसार, अच्छे परिणामों के लिए रोजाना सोने से पहले आईब्रो और आईलैशेज के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info